फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का करता था पीछा, पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का करता था पीछा, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
उपमंडल के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी बेटी का पीछा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत महिला ने बताया कि उसकी बेटी जब स्कूल में जाती है तो आरोपी सुभाष उसका पीछा करता है तथा पिछले 10-12 दिन से वह उसे घूर रहा है। जिसके बाद छात्रा ने उसके परिजनों को बताया लेकिन परिजनों ने पड़ोस की बात होने के चलते कुछ नहीं किया। 9 मार्च को उक्त व्यक्ति ने उसकी बेटी का स्कूल से आते हुए हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह वहां से भागकर चली गई। शिकायतकर्ता के अनुसार रात्रि के समय आरोपी ने उसकी बेटी की तरफ मिट्टी के पत्थर बनाकर फेंके। जब लड़की के परिजनों ने लड़के को समझाने का प्रयास किया तो उसने कहा कि वह नहीं रूकेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर न ले जाए इससे पहले उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें