फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गई बीए की छात्रा लापता

Thu, 05 Apr 2018 11:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
missing
विज्ञापन
शहर की एक छात्रा बुधवार शाम से लापता है। परीक्षा देकर वह घर नहीं लौटी है। परिजनों के अनुसार आखिरी बार फोन पर हुई बातचीत में उन्हें बेटी की रोने की आवाज सुनाई दी थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


हाथरस गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही है। परिजनों के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद बुधवार शाम चार बजे परिजनों को फोन किया था। छात्रा के भाई के मुताबिक फोन पर उसके रोने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन आवाज साफ न आने के कारण वह अपनी बहन की बात समझ नहीं पा रहा था।

इसके बाद से छात्रा का फोन बंद जा रहा है। परिजनों ने उसकी छात्रा की सहेलियों और साथ पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं से भी बात की लेकिन किसी को कुछ जानकारी नहीं है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश सिरोही के मुताबिक छात्रा के बारे में पता किया जा रहा है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें