फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल होने पर गला दबाकर मारने की कोशिश

Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। इस कोशिश में असफल रहने पर आरोपी ने महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


आरोपी मनोज एक ढाबे का मालिक है। पहले भी उस पर एक डिग्री कॉलेज में फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवाहिता का कहना है कि उसका पति से विवाद है, इसलिए वह पति से अलग एक बस्ती में रहती है। ढाबे के मालिक की उस पर बुरी नजर है। वह पहले भी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। शनिवार रात आठ बजे आरोपी उसके घर में घुस आया। दरवाजा बंद करने के बाद उसने विवाहिता को धमकाकर शराब पिलाई। इसके बाद वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मनोज ने जान से मारने की धमकी दी। महिला शोर मचाती रही। इस पर आरोपी ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया। तब तक बस्ती के कुछ लोग घर के बाहर इकट्ठे हो चुके थे। इन्होंने घर के दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी की हिम्मत जवाब दे गई और वह दरवाजा खोलकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपी के ढाबे पर पहुंची। इस दौरान मनोज ने कुछ पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। महिला ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। आरोपी को इसका पता चला तो वह फरार हो गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें