फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन को लेकर फिर हंगामा, ट्रैक्टर रोके

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव पापरी में मिट्टी खनन को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। गांव पापरी के लोगों ने शुक्रवार को खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों को रुकवा लिया। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। ट्रैक्टर-ट्र्रॉली वालों का कहना था कि वह परमीशन लेकर ही खुदाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

जिले में लगातार चोरी-छिपे मिट्टी का खनन चल रहा है। गांव पापरी के लोगों का कहना है कि काफी समय से यहां मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है। करीब एक महीने से यह काम चल रहा है। मिट्टी लेकर जा रहे वाहनों के वजन से नाले की पुलिया टूट गई हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की है। शुक्रवार को भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं आई। इन लेगों से जब पहले भी मना किया गया तो इनका कहना था कि वह प्रशासन से परमीशन लेकर ही यह काम करा रहे हैं। एसडीएम सदर केहरी सिंह ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। कोतवाली चंदपा के एसएसआई सरशचंद्र का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर हमने मिट्टी के दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। जांच की जा रही है। अगर अवैध खनन पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

अशोक शर्मा बने प्रांतीय प्रचार मंत्री
हाथरस। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव लखनऊ में हुआ। इसमें तहसील सदर में तैनात कर्मचारी अशोक कुमार शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी और प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथधर दुबे ने प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों को वरिष्ठ समाजसेवी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अर्पणा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शपथ दिलाई। उन्होंने जिले के कर्मचारी को यह दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें