फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से लाखों के आभूषण-नकदी चोरी

Wed, 03 Apr 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में सोमवार की रात बदमाशों ने दो मकानों से नकदी और जेवर उड़ा लिए। सुबह जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। चोरी के बाद खाली सूटकेश, बक्से व अन्य सामान को बदमाश खेतों में फेंक गए। दो मकानों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में भी गुस्सा व्याप्त है।  
विज्ञापन


गांव ताजपुर निवासी दिनेश सिंह पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव में रहता है। एक अप्रैल की रात को खेत पर वह पानी लगा रहा था और घर पर उसके बच्चे सो रहे थे। रात को सीढ़ी के रास्ते से अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने मकान में रखे अलमारी, सूटकेश आदि सभी को खंगाल डाला। चोर तीन तोले की सोने का चेन, तीन तोले का सोने का मनचली, सोने का एक तोले का मंगलसूत्र, सोने की तीन चार तोले की अंगूठी, तीन तोले की झुमकी और टॉक्स, नाकी की नथ, नाक के फूल, आठ जोड़ी पाजेब, हथफूल, कमर कौंधनी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर पांच हजार रुपये नकद भी ले गए।

इधर, गांव ताजपुर निवासी नौहवत सिंह पुत्र सम्मेर सिंह के यहां भी चोरों ने अलमारी के लॉक तोड़कर उसमें रखे 34 हजार रुपये नकद 250 ग्राम चांदी की एक कोंधनी, 250 ग्राम चांदी की पाजेब, सोने की नाक में पहनने वाला बेसर, सोने का टीका, दो अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब सहित लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें