बरात में हुई पिटाई से युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में युवक की हत्या के बाद शादी समारोह में कई घंटे विघ्न पड़ा रहा। बाद में आनन-फानन शादी की सभी रस्म अदा कर बराती दुल्हन को विदा कर ले गए।
रामवीर निवासी चंद्रगढ़ी की बेटी की शनिवार को शादी थी। यहां पर दिनेश निवासी परमवास अपने बेटे की बरात लेकर आए थे। बरात चढ़त के बाद सभी खाना खाने में व्यस्त थे, लेकिन यहां हुए विवाद के बाद युवक की मौत से शादी समारोह में खलल पड़ गया और काफी देर तक शादी के कार्यक्रम रुके रहे।
गांव में सन्नाटा छा गया। कई घंटे बाद शादी की सभी रस्म पूरी कर रामवीर ने अपनी बेटी को विदा किया।