फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

Sun, 08 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
अाग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के मुरसान गेट इलाके में पुराने प्रकाश टॉकीज के पास एक सूत फैक्ट्री में शॉर्ट सर्कि ट से लगी आग से लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियाें को देर तक जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


गोपाल टैक्सटाइल्स नाम की इस फैक्ट्री के मालिक मुरसान गेट निवासी संजय बर्मन हैं। रविवार सुबह मजदूर फैक्ट्री में कामकरने पहुंचे ही थे कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। रुई और सूत के संपर्क में आने से आग तेजी से फैलती गई। चंद मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर आगलगने के बाद शुरुआत में उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग के भीषण रूप लेते ही उन्हें जान बचाने को फैक्ट्री से निकलकर दूर भागना पड़ा। आग लगने की सूचना पर संजय बर्मन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 

फायर ब्रिगेड स्टेशन के अलावा सासनी और सादाबाद से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सदर कोतवाली और हाथरस गेट थाने के पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया। दमकल की गाड़ियाें को आग बुझाने के लिए कई बार पानी भरकर लाना पड़ा। दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक संजय बर्मन का कहना है कि उनकी फैक्ट्री बीते कई महीनों से बंद है। शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लगने से कारखाने में रखा लाखों रुपये का सूत राख हो चुका है और मशीनरी जलकर बेकार हो गई है। कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि आग संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी   है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें