फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबन नदी के नए पुल पर किसान को लूटा

Tue, 16 Oct 2018 12:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ,(सादाबाद।) हाथरस।
विज्ञापन
करबन नदी के नए पुल पर हुई लूट से पीड़ित किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर में करबन नदी के नए पुल पर सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े एक किसान से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। यह बदमाश भाग जाने में सफल रहे। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव गुरसौटी निवासी मुकेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने दो दिन पहले एसडीएम कोर्ट के पास अशोक लाला की दुकान पर 40 हजार का बाजरा बेचा था। मुकेश ने बताया कि सोमवार की अपराह्न करीब सवा तीन बजे वह बाजरा के पैसे लेने के लिए उक्त दुकान पर पहुंचा था और वहां से 15 हजार रुपये लेकर वापस पैदल लौट रहा था और पांच हजार रुपये उसके खुद के जेब में रखे थे।

इसी दौरान उसके पीछे दो बाइक पर सवार तीन बदमाश उसके पीछे लग गए, जिसमें से एक के मुंह पर नकाब था। मौका देखकर बदमाशों ने करबन नदी के नए पुल पर आकर उसे घेर लिया। एक बदमाश ने उसका मुंह पकड़ा, दूसरे ने हाथ और तीसरे ने उसकी जेब में हाथ डालकर रुपये निकाल लिए और भाग गए। पीड़ित तहरीर लेकर थाने पर पहुंचा और निरीक्षक प्रशासन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें