फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में किशोरी का दुपट्टा खींचने पर मारपीट

Thu, 30 Mar 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
लड़की के साथ छेड़छाड़ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव की एक किशोरी के साथ शहर के प्रमुख देवी मंदिर पर छेड़छाड़ हो गई। इसके बाद किशोरी के परिजनों और आरोपियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में किशोरी के पिता को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन पिछले कई दिन से देवी मंदिर पर भागवत कथा सुनने आ रही है। गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोपी अश्लील इशारे करते हैं और हाथ का इशारा कर उसे अपने पास भी बुलाते हैं। लोकलाज के डर से आरोपियाें की हरकत को किशोरी ने परिजनाें को नहीं बताया। गुरुवार को किशोरी के साथ उसकी भाभी कथा सुनने गई। इस बार आरोपियों ने हद कर दी। कथा में किशोरी का दुपट्टा खींच लिया। यह बात जब परिजनों को पता चली तो वह आरोपियों के घर पहुुंच गए। आरोपी पहले से इसके लिए तैयार थे। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी की चोट से पीड़िता के पिता का सिर फट गया। लहूलुहान हालत में घायल पिता अपनी बेटी और परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों की शिकायत की। पुलिस शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें