फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का मंदिर से अपहरण, दिल्ली में दुष्कर्म

Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
मंदिर गई 16 साल की एक किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया और फिर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वह किशोरी को दिल्ली से घर ले आए। शनिवार को किशोरी की मां की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आरोपी, उसके परिजन और तीन साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर अपहरण करने और पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।       
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रहने वाली किशोरी की मां का कहना है कि 24 जुलाई को उनकी बेटी मंदिर दर्शन करने गई थी। यहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चिंतापुर बदन का रहने वाला संदीप पुत्र निरंजन सिंह अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया और उसने किशोरी को बहला-फुसला लिया। यहां से संदीप किशोरी को सीधा दिल्ली ले गया, जहां सदीप ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

परिजनों को किसी तरह लापता बेटी के दिल्ली में होने की जानकारी हो गई। परिजनों ने संदीप के परिवार के लोगों से बात की। आरोप है कि संदीप के पिता ने किशोरी के परिजनों को मुंह खोलने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन किसी तरह किशोरी को दिल्ली से घर ले आए। कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी संदीप के विरुद्ध दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसके परिजनों और साथियों पर धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें