फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लाखों रूपये के आभूषण, नकदी पार

Fri, 01 Mar 2019 12:14 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
जौहरी सेवा सदन स्थित मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। मकान में ताला लगाकर शादी समारोह में परिवार सहित गए एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसाई के मकान को बदमाशों ने दिनदहाड़े खंगाल डाला। बदमाशों ने मकान से लाखों के आभूषण और नकदी पार कर दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी घटना स्थल का मुआयना कर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जौहरी सेवा सदन आगरा रोड सादाबाद निवासी सुरेश गौतम पुत्र रामखिलाड़ी गौतम की खाद और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जौहरी सेवा सदन की दूसरी, तीसरी मंजिल पर इनका आवास है। सुरेश गौतम गुरूवार की शाम करीब चार बजे परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में आगरा गए हुए थे। सुरेश ने बताया कि वह पड़ोसी को घर की लॉबी में सोने के लिए घर की चाबी दे गए थे। करीब सवा सात बजे जब पड़ोसी और उसकी मां आए तो उन्हें जौहरी सेवा सदन का मैन गेट अंदर से बंद मिला, जब वह पीछे होकर गए तो पीछे का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था, जबकि इसी दरवाजे को घर के लोग अंदर से लगाकर गए थे।

शक होने पर जब पड़ोसी ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरो के ताले टूटे हुए पड़े थे, इसकी जानकारी उसने तुरंत सुरेश को दी।। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात करीब नौ बजे आगरा से सुरेश गौतम व उनकी पत्नी भी वापस लौट आए। सुरेश ने बताया कि बदमाशों ने मकान में अलमारी, गुल्लक आदि को खंगाल डाला। बदमाशों ने करीब एक लाख रूपये की नकदी और करीब छह तोले सोने के आभूषण पार कर दिए। बदमाश जल्दबाजी में एक कमरे में पड़े बेड पर दो अंगूठी, मंगलसूत्र, टॉप्स आदि पड़े हुए छोड़ गए। अनुमान लगाया जा रहा था कि बदमाश मकान में पीछे की साइड से घुसे होंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें