फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिरौती मांगते पकड़ा सिकंदराराऊ का इरफान

Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिकंदराराऊ/नई दिल्ली।
दिल्ली में पति को मारने की धमकी देकर महिला से फिरौती वसूलने पहुंचे बदमाशों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी मूलरूप से सिकंदराराऊ का रहने वाला है। उसके दो साथी भाग मौके से गए। इनकी तलाश में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने सिकंदराराऊ में दबिश दी। हालांकि अभी तक अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला ः
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता ललिता शर्मा (23) परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। करीब साढ़े तीन माह पूर्व ललिता की शादी नीतिश शर्मा से हुई थी। नीतिश का राजौरी गार्डन इलाके में अंकित नामक युवक के साथ टूर एंड ट्रैवल का कारोबार है। मंगलवार दोपहर में नीतिश ने अपनी पत्नी को कॉल कर बताया कि उसके दफ्तर में तीन-चार बदमाश तमंचा लेकर घुस गए हैं और दोनों से सात लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अंकित को उन्होंने बुरी तरह पीटा है। अंकित ने घर से साढ़े तीन लाख रुपये मंगाकर उनके हवाले कर दिए, जिसके बाद बदमाशों ने उसे छोड़ दिया है। नीतिश ने अपनी पत्नी से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर सात पर बुलाया। किसी तरह पीड़िता ने 2.35 लाख रुपये का इंतजाम किया और वह मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। बदमाशों को रुपये देने पर वह और रुपयों की मांग करने लगे। ऐसा न करने पर उन्होंने नीतिश को गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पैसों की इंतजाम करने की बात कर पीसीआर कॉल कर दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली चली नहीं तो उसने कट्टा जमीन पर फेंक दिया। उसी दौरान गोली चली, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने सिकंदराराऊ के मोहल्ला नगला शीसगर निवासी इरफान कुरैशी             पुत्र सलीम डेंजर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें