सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी के विरोध में कोतवाली जाते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
जलेसर मार्ग स्थित थाना हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा निवासी एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के प्रति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद नगर के मुस्लिम सुमदाय में रोष व्याप्त हो गया। दर्जनों मुस्लिम समाज के युवकों ने कोतवाली तक पैदल मार्च किया तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना प्रारंभ कर दिया है। गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर मुसलिम समाज के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी। टिप्पणी के वायरल होते ही मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त हो गया। युवक कुंवर अमेर अली बेग के नेतृत्व में कोतवाली पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। आैर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।
कोतवाल मनोज शर्मा ने कहा कि इस तरह की हरकतें करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आदिल ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। यहां मेहराज कुरैशी, आकिब कुरैशी, मुबारक अली, फुरकान, राजू, हसनैन, रोहिल, बंटी, सैफ अली आदि मौजूद रहे।