फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा में विवाहिता से दुष्कर्म और हत्या के मामले की गूंज शासन तक

Sun, 24 Jun 2018 11:30 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर उसकी हत्या करने के  मामले की गंूज लखनऊ तक पहुंच गई है। शासन से इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस और एलआईयू ने यह रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। इधर मामला  शासन तक पहुंचने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ दबिश दीं। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने बताया िक चंदपा पुलिस के अलावा सीओ सादाबाद खुद आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। वहीं आरोपियों में महिलाओं के नाम शामिल होने के कारण महिला थाने की इंस्पेक्टर पंकज रानी को भी एक टीम के साथ महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के िलए लगाया गया है। 

दुष्कर्म पीड़िता की मौत शनिवार शाम गंभीर रूप से जलने से हुई थी। पीड़िता के एटा निवासी भाई ने बताया था कि दो साल पहले उसने बहन की शादी यहां की थी। कुछ दिन पहले पीड़िता को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में ससुराली समझौता करने के पक्ष में थे। वहीं पीड़िता पुलिस से शिकायत करना चाहती    थी। पीड़िता के आरोपी को  सजा दिलाने की जिद से नाराज ससुरालियों ने शनिवार शाम उसे जिंदा जला दिया। 

पुलिस ने इस मामले में पति, सास, ससुर के अलावा दुष्कर्म के आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंचने के बाद पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में   जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें