फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मोहित कर महिला से ठगे जेवरात

Thu, 11 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के मौहल्ला मटकोटा में बुधवार की दोपहर एक महिला को दो ठगों ने सम्मोहित कर 70 ग्राम सोने के आभूषण तथा तीन हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।  नगला लाल निवासी पूनम जैन पत्नी अजय जैन नगर के मौहल्ला मटकोटा में काम से आई थी। महिला के माथे पर लहसुन का निशान है। दो अज्ञातों ने महिला को एक कागज दिखा कर एक पता पूछा महिला के मना करने पर कहा कि आप जानती है गौर से पढ़िये। इतनी देर में एक ठग ने कहा कि आपके माथे पर कुछ लगा है तो महिला ने कहा कि लहसुन है। इतनी देर में ठगों ने पता नहंीं मुंह से क्या बुदबुदाया पूनम बुरी तरह सम्मोहित हो वहीं पर खड़ी रह गई। इतनी देर में ठगों ने उनके हाथों से चार चूड़ी सोने की, गले से चेन, हाथों से दो अंगूठी, कानों से झाले तथा पर्स में रखे तीन हजार पचास रुपये पार कर दिये। थोड़ी देर पश्चात महिला को स्थित का भान हुआ तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक ठग रफूचक्कर हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें