फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर नशे की हालत में किया हुड़दंग तो होगी कार्रवाई

Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
होली पर्व के मद्देनजर सादाबाद कोतवाली पर होती शांति समिति की होती बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। सादाबाद कोतवाली पर रविवार को होली के त्योहार के मद्देनजर शांति सामिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने मौजूद जनप्रतिनिधियों, सम्मानित लोगों, नागरिकों और बुद्धिजीवियों से होली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की और कहा कि हिंदू मुस्लिम एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर मिलजुलकर  प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने कहा कि होली के पर्व पर यदि कहीं भी नशे की हालत में हु    ड़दंग हो या फिर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और शराब का सेवन कर रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। जिन स्थानों पर पंरपरागत रूप से होलिका दहन किया जाता है, वहीं पर इस बार भी होलिका दहन होगा। कोई नई पंरपरा विकसित नहीं होगी।

एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने कहा कि किसी पर भी जबरदस्ती रंग न डालें, न लगाएं और न किसी के साथ मारपीट करें। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से राजनीति के मुद्दे पर बहस न करें। मिलजुलकर ही होली का पर्व मनाएं। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने कहा कि होली पर साफ सफाई और पानी की व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि 20, 21 और 22 मार्च को होली के पर्व पर लगने वाले मेलों, निकलने वाली यात्राओं के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। लोगों ने पर्व पर शराब की दुकानों को बंद रखने की भी मांग की। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज सतीशचंद्र, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, प्रीती चौधरी, प्रभात पचौरी, प्रधान जय कुमार, हरिभजन सिंह, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह, सुरेशचंद्र, सुधीर गर्ग, अंकुश गौड, ऋषि पचौरी, ठा. बनवारी सिंह सिकरवार, मोंटू चौधरी, मोहम्मद चांद, कदीर मोहम्मद, डॉ. यूनिस खान, जैनुद्दीन चौधरी, भगवती प्रसाद, अकरम कुरैशी, किशोर जैसवाल, महताब सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, बलवीर सिंह, सुभाष चौहान, किशनवीर सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें