सरकार बदल गई लेकिन अपराधियों के आगे कानून व्यवस्था अभी भी बौनी नजर आ रही है। अब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम 6 बजे खेत पर मक्के की रखवाली कर रही किशोरी के साथ गांव के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने किशोरी के हाथपैर पकड़े थे, जबकि दूसरे ने रेप किया।
जानकारी के अनुसार किशोरी मक्के की फसल की रखवाली कर रही थी। सायं 6 बजे गांव निवासी रिंकू पुत्र लटूरी कश्यप, गुड्डू पुत्र गजेंद्र आए तथा किशोरी को पकड़ कर खेत में ले गए। आरोपियों किशोरी के हाथपांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर रेप किया। घर पर आकर किशोरी ने पूरी बात बताई तो परिजन उसे लेकर कोतवाली आए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात्रि में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद द्विवेदी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि गुड्डू जाटव ने किशोरी के हाथ-पांव पकड़े थे जबकि रिंकू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।