फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर पर छापा, लाखों का माल पकड़ा

Tue, 04 Jul 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
police raid on Call Centre - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में सौ से ज्यादा कॉल सेंटर दूसरे राज्यों के लोगों को हर रोज लाखों का चूना लगा रहे हैं। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार शाम को मोहल्ला विष्णुपुरी में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर लाखों का माल पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालक समेत  वहां काम करने वाले आठ कर्मियों को भी हिरासत में ले लिया।हालांकि छापेमारी के कई घंटे बाद देर रात पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार के मुताबिक यह कॉल सेंटर एक किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहा था। कॉल सेंटर की ठगी की एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। मौके से पुलिस को एक नामचीन कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नाम के जूतों से भरा बोरा मिला। इसके अलावा कई तैयार पार्सल मिले, जो संभवत ठगी के जाल में फंसे लोगों को भेजे जाने थे।

पूरे माल की कीमत लाखों में है। कोतवाल जेएस पंवार का कहना था कि पकड़े गए माल की गिनती नहीं कराई गई है। पार्सलों को खोलकर देखा जाएगा कि किस तरह कॉल सेंटर संचालक लोगों को चूना लगा रहा है। हिरासत में लिए गए कॉल सेंटर कर्मियों को छोड़ दिया जाएगा वहीं संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


छापेमारी में जागरण मंच कार्यकर्ता से अभद्रता 
छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के दरोगा जितेंद्र प्रताप पर हिंदू जागरण मंच की एक कार्यकर्ता ने गाली-गलौज करने और थप्पड़ रसीदने का आरोप लगाते हुए एएसपी अरविंद कुमार से शिकायत की है। कॉल सेंटर पर छापा मारने के दौरान यह कार्यकर्ता पुलिस को काम करते हुए मिली थी। थाने लाए जाने पर कार्यकर्ता ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया।

कार्यकर्ता के समर्थन में तमाम भाजपा नेता और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अभिषेक रंजन आर्य आदि थाने पहुंचे। नेताओं के विरोध के बाद एएसपी अरविंद कुमार थाने आए और नेताओं से बात की। गांव संगीला की रहने वाली कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह नौकरी के लिए कॉल सेंटर गई थी, पुलिस ने उसे बेवजह पकड़ लिया और अपमानित किया।

वहीं पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ता लंबे समय से कॉल सेंटर में काम कर रही है। पकड़े जाने पर उसने दरोगा पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। एएसपी ने दरोगा पर कार्रवाई का भरोसा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें