फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के कारोबारी को गोली मारकर एक लाख लूटे

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र
विज्ञापन
हाथरस के बर्तन कारोबारी सुरेशचंद्र को शनिवार शाम रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने गोली मारकर उनसे एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। वह बाजार से वसूली कर लौट रहे थे। कारोबारी को गंभीर घायल में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हाथरस के बर्तन कारोबारी सुरेशचंद्र पुत्र लल्लूमल निवासी गली रेवड़पुरा कमला बाजार अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन से करीब पांच बजे हाथरस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। प्लेटफार्म संख्या सात पर दो बदमाशों ने कारोबारी को पीछे से गोली मार दी।

गोली उसके कंधे में लगी। बदमाश कारोबारी के हाथ से नकदी भरा थैला लूट कर भाग गए। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में यात्री एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में कारोबारी को जिला संयुक्त चिकित्सा में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी कारोबारी के परिवारीजनों को भी दे दी गई। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें