शराब के जखीरे के साथ पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए थाना पुलिस द्वारा की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक से हरियाणा की शराब का जखीरा बरामद कर लिया है। मैजिक चालक सहित दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि एसपी के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके नेतृत्व में की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल विकासपाल, गौरव, आशुतोष यादव द्वारा आगरा रोड चुंगी पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सफेद रंग की टाटा मैजिक से हरियाणा की शराब लेकर आगरा की तरफ से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह से संपर्क किया गया, जो कि अपने हमराही अनिल कुमार के साथ आगरा चुंगी पर पहुंचे और संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
चेकिंग के कुछ समय बाद आगरा की तरफ से एक सफेद रंग की टाटा मैजिक, जिस पर कैरियर लगा था, आ रही थी, इसे रुकने का इशारा किया तो मैजिक नहीं रुकी। पुलिस कर्मियों ने तेजी से अपनी बाइक से मैजिक को जेपी प्लाजा के सामने बाईपास रोड सादाबाद में रोक लिया। जब सख्ती से चालक और पीछे बैठे व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो वह हड़बड़ा गए और बोले कि गाड़ी में पीछे फर्श में कुछ शराब है, इसलिए भाग रहे थे। इन दोनों ने टाटा मैजिक में पीछे चढ़कर फर्श की चद्दर, जो कि बोल्टों से कसी हुई थी, को खोलकर दिखाया तो उसमें 50 बोतल, 100 हाफ, 900 पौवा इंपीरियल ब्लू, जिस पर फोर सैल हरियाणा लिखा था।