फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामेबाजी के चक्कर में हकीकत में लगी फांसी, मौत

Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,सिकंदराराऊ, हाथरस।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
कोतवाली के गांव मानिकपुर में एक शराबी को फांसी लगाने का ड्रामा उस समय महंगा पड़ गया, जब नशे की हालत में उसे वास्तव में फांसी लग गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन


गांव निवासी प्रेम सिंह धानुक शराब के सेवन का आदी था। आए-दिन नशे की हालत में पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता था। घर वाले विरोध करते तो फांसी लगाने का ड्रामा करता था। रविवार की शाम को वह शराब पीकर घर आया। पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर छप्पर में लगी कड़ी में अंगोछा डालकर फांसी लगाने लगा। घर वालों ने सोचा कि इसका रोज का ड्रामा है। कुछ नहीं होगा। वह चुपचाप अपने काम करते रहे।

जब उसे फंदे पर लटके काफी देर हो गई तो घर वालों का माथा ठनका। पास जाकर उसे उतारा तो पाया कि वास्तव में फांसी लगने से उसकी मौत हो गई। घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मौत के विषय में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें