फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

Mon, 29 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/सिकंदराराऊ। चार दिन पहले घर वापस आते समय सिकंदराराऊ में मंडी समिति से पहले हुए अपहरण का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अपहृत आशीष ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। ऐसा उसने गांव के कुछ लोगों को रंजिशन फंसाने के लिए किया था। 28 फरवरी को आशीष ने खुद ही अपने पिता साहब सिंह निवासी गढ़िया इकबालपुर, सिकंदराराऊ को फोन कर बताया कि वह पटना पक्षी विहार के पास है। पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी अजय पाल शर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 16 वर्षीय आशीष के पिता का लेनदेन को लेकर अवधेश आदि से विवाद चल रहा था। 26 फरवरी को इसी विवाद में आशीष के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसने आरोपियों से बदला लेने की ठान ली और अपने अपहरण की योजना बनाई। इस योजना में उसका पूरा साथ तहेरे भाई हरिकेष ने दिया। योजना के तहत मंडी समिति के पास इंडिका कार में सवार दो युवकों ने आशीष और हरिकेश की बाइक को नाटकीय तौर पर टक्कर मारी और आशीष को कार में बैठाकर उसके अपहरण का ड्रामा किया गया। एसपी ने बताया कि जब साहब सिंह को आशीष ने फोन कर अपनी लोकेशन दी तो इसकी जानकारी उसके पिता ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने आशीष को तय जगह से बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपहरण की योजना की सच्चाई बताई। नाबालिग आशीष नौवीं कक्षा का छात्र है और इससे पहले भी गांव की एक लड़की के अपहरण के मामले में कुछ दिन जेल में काट चुका है। पुलिस अपहरण के मुकदमे को निरस्त करने के बाद आरोपी आशीष के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन

आशीष ने खुद ही अपहरण की योजना बनाई थी। इस तरह जो भी किसी को फंसाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अजय पाल शर्मा, एसपी
जल्द खुलेंगे कई और मामले: एसपीएसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि जल्द ही पुलिस कई और मामलों से पर्दा हटाने जा रही है। कई मामले काफी चर्चित रहे थे। इसमें से एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। इनमें पुलिस को कामयाबी मिल गई है। एक-दो दिन में इनका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें