फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैकियों ने तोड़ा था गुंबद और दरवाजा

Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक गुंबद तोड़ने के मामले में कालपी पुलिस ने सप्ताह में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। सोमवार को आरोपियों ने कबूल किया कि स्मैक की लत के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। सीओ मनोज कुमार गुप्त ने बताया
विज्ञापन


कि नगर से सटे गैर आबादी वाले मोहल्ला आलमपुर में 21 फरवरी को हजरत अदनान शाह की गुंबद के दो गेट तोड़ने और मजार में चढ़ी चादर को हटाने की घटना सामने आई थी। दरगाह के बल्लू खां की तहरीर पर अज्ञात लोगोें के खिलाफ

मामला दर्ज कराया गया था। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक आरसी यादव, दीवान आविद खान ने कस्बा कालपी के उदनपुर मोहल्ले से गुंबद को क्षतिग्रस्त करने वाले
विज्ञापन


आरोपियों इकबाल पुत्र ख्वाजा अहमद निवासी ग्राम सटटी कानपुर देहात व रमेश कुशवाहा पुत्र बुददू निकासापुरा को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास बीड़ी, माचिस व घटना में खुदाई करने में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया।

वर्जन
गुंबद को क्षतिग्रस्त करने में शामिल दोनों आरोपी स्मैक के लती थे और मकबरे केे लोहे के गेट को कबाड़ की दुकान में बेेंचकर पैसा एकत्र कर नशे की पूर्ति करना चाहते थे। चूंकि गेट भारी था, इसलिए वह लोग इसे ले न जा सके।
विज्ञापन

                                                  मनोज कुमार गुप्त, सीओ, कालपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें