हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को गांव बिसरात में एक परचून की दुकान में अंग्रेजी शराब के 384 पौव्वे मिले हैं। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। दुकान के पास खड़ी एक ऑल्टो कार को भी पुलिस थाने ले आई है। पुलिस को आशंका है कि इसी कार में रखकर शराब बेची जाती थी।
आरोपी दुकानदार का नाम हरीशंकर है। उसका कहना है कि वह शराब नहीं बेचता। दुकान के बाहर खड़ी एक ऑल्टो कार से पुलिस ने शराब बरामद की और उसे बेवजह इस मामले में फंसाया गया है। एसओ केपी सिंह का कहना है कि उन्हें कई दिनों से दुकान में शराब रखकर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। अरुणाचल प्रदेश की सस्ती शराब को ज्यादा दामों पर बेचा जाता था। आरोपी दुकानदार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।