फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 02 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। कपड़ा बेचने की फेरी करने वाले दो युवकों ने एक घर में घुसकर तीन माह के बच्चेे को चाकू की नोक पर लेकर महिला से लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

  बाबरी के गांव गोगवान जलालपुर निवासी आकाश शनिवार सुबह खेत में गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी प्रीती तीन माह के बच्चे के साथ अकेली थी। प्रीती के मुताबिक कपड़ों की फेरी लगाने वाले दो युवक उनके घर पहुंचे और कपड़ा दिखाने लगे। प्रीती ने विरोध किया, तो उन्होंने सस्ते दामों में अच्छा कपड़ा देने की बात कहकर अंदर घुस आए। आरोप है कि दोनों ने प्रीती के तीन माह के बच्चे कुणाल को चाकू की नोक पर ले लिया। जिसके बाद प्रीती को आतंकित कर उसकी चुन्नी से बांध दिया। 
  इस दौरान उन्होंने प्रीती के गले से सोने की चेन, हाथों के कंगन व कानों के कुंडल लूट लिए।  इसके बाद घर में अलमारी में रखे जेवर लूट लिए और प्रीती के मुंह  में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। काफी देर बाद आकाश खेत से घर पहुंचा, तो उसने प्रीती को मुक्त किया और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
  अन्य ग्रामीणों को घटना का पता लगा, तो दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान पुलिस को सूचना दी और ग्रामीण दोनों युवकों की तलाश में निकल पड़े, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। बाद में सूचना मिलते ही बाबरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
  आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आसपास के जिलों में भी दोनों युवकों के बारे में पता कराया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - भूषण वर्मा, सीओ थानाभवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें