फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान मिल्क पर छापा, घी का लिया नमूना 

Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी करती एफडीए की डीओ श्वेता सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को सलेमपुर औद्योगिक आस्थान में स्थित महान मिल्क फूड लिमिटेड पर छापा मारा। यहां से टीम ने घी का नमूना लिया। यह छापेमारी डीएम के आदेशानुसार एसडीएम सासनी वैभव मिश्रा के निर्देशन में की गई। एफडीए की अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी और खाद्य सुरक्षाधिकारी गजराज सिंह, एमएस प्रेमी, पंकज वर्मा और मुनेंद्र सिंह राना ने डेयरी से जांच के लिए घी का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। डीओ श्वेता सैनी ने बताया कि यहां टीम को साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब मिली और नियमित रूप से साफ सफाई के निर्देश दिए गए। मौके पर नॉमिनी के कागजात नहीं दिखाए जा सके, इसलिए संचालक को दफ्तर आकर कागजात दिखाए जाने के भी निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें