फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के हत्यारोपी से लाखों के जेवर बरामद

Fri, 29 Apr 2016 10:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। रावत कॉलोनी में वृद्धा की हत्या कर लूटपाट के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। ये जेवरात आरोपी ने वृद्धा के घर से लूटे थे और बड़ी किंदौली में अपने गांव में नहर के पास छिपा दिए थे। 
विज्ञापन


सहपऊ ब्लॉक के जूनियर स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात मनोज कुमार कर्दम पुत्र श्रीमान के घर में 13 मार्च की रात को बदमाशों ने धावा बोला था। घर में उनकी बुआ लीलावती (65) पत्नी बाबूलाल निवासी दारापुर का नगला, थाना क्वार्सी सोई हुई थीं। बदमाशों ने लीलावती से लूटपाट की कोशिश की। संघर्ष करने पर उनके सिर पर धारदार हथियार दे मारा था, जिससे उनकी मौत हो गई। लूटपाट और हत्या के इस मामले में पुलिस ने बड़ी किंदौली निवासी शाहिद पुत्र मुन्ना खां को आरोपी बनाया था। उसने पुलिस के दबाव के कारण 13 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हाथरस गेट पुलिस ने आरोपी की रिमांड लेने की कोशिश की, लेकिन सीजेएम न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया। बाद में डीजे के यहां रिवीजन डाला गया और आरोपी की 20 घंटे की कस्टडी रिमांड ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें