महान दल की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। हसायन के गांव गढ़ौला के एक इंटर कॉलेज में नौ सितंबर को हुए हत्याकांड के बारे में एसपी से राज्य मानवाधिकार आयोग ने चार हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने कहा है कि एसपी इस मामले में जरूरी जांच कराएं और इसकी रिपोर्ट 18 अप्रैल से पहले आयोग को दें। आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल ने मामले की शिकायत आयोग से की थी। मालूम हो कि नौ सितंबर को एक इंटर कॉलेज में छात्र ने तमंचे से छात्रा की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।