फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वाले पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
ई-र‌िक्शा चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा लूटने के पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया है। नौ सितंबर को मुरसान पुलिस ने एसओजी की मदद से तीन आरोपियों को दबोचा था, जबकि दो भाग निकले थे। आरोपी जहरखुरानी कर रिक्शा लूटते थे और लूटे गए ई-रिक्शा खरीदकर किराए पर चलवाते थे। आरोपियाें ने सदर कोतवाली क्षेत्र में लूटे गए दो रिक्शों को भी खरीदा था।
विज्ञापन


आरोपी अलीगढ़ और हाथरस में ही वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी लूटे गए रिक्शों को दूसरे रंग से पेंट कर अलीगढ़ में बेच दिया करते थे या किराए पर चलवाते थे। ई-रिक्शा लूटने के अलावा चोरी, लूट करने में भी आरोपी पीछे नहीं थे। 

पकड़े गए तीनों आरोपी अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के रहने वाले हैं। सुनील पुत्र श्रवण व राजकुमार पुत्र रामलाल नगला मान सिंह के रहने वाले हैं, जबकि पुष्पेंद्र पुत्र मोतीराम बाबा कॉलोनी में रहता है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनाें आरोपी ख्याली और नरेश अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के खरिहरी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पांचों आरोपी ई-रिक्शों को बेचने के लिए आगरा ले जा रहे थे। कोतवाल जेएस पंवार के मुताबिक आरोपियों ने तीन ई-रिक्शे अलीगढ़ में ई-रिक्शा चालक की हत्या करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी मुजाहिद और शाहिद से लिए थे। ये रिक्शे कांशीराम के अंकित पुत्र धर्मपाल, श्रीनगर के सोनू पुत्र सगीर और सुरंगपुरा निवासी लक्ष्मण पुत्र रामवीर की हत्या कर लूटे गए थे। आरोपियों ने चंदपा और जंक्शन क्षेत्र में भी जहरखुरानी कर दो रिक्शे लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें