फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पांच साल की कैद

Thu, 22 Feb 2018 11:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
court
विज्ञापन
अपर जिला जज पंचम योगेंद्रराम गुप्ता के न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें से एक की मृत्यु के बाद तीन आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कारावास एवं दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्तों को दो माह का अतिरिक्त कारावास भोगने का निर्णय भी न्यायालय ने दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की ओर से इस मामले में 25 अगस्त 2001 को तत्कालीन कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद्र त्यागी ने हत्या, मारपीट एवं अवैध असलहा रखने के चार आरोपियों अशोक कुमार, पप्पू उर्फ भोजराज, ऋषिपाल एवं नीटू उर्फ भानुप्रताप निवासीगण गंगचौली के खिलाफ तत्कालीन जिलाधिकारी को गैंग चार्ट अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया। 

जिलाधिकारी ने आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होने के कारण आरोप पत्र को अनुमोदित कर दिया। इसके बाद गैंगस्टर चार्ट के साथ कोतवाली निरीक्षक सुभाषचंद्र त्यागी ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इन चारों आरोपियों पर हत्या एवं मारपीट एवं अवैध असलहा रखने के मुकदमे दर्ज होने का आपराधिक इतिहास भी गैंगस्टर चार्ट के साथ प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई के दौरान चारों आरोपियों ने इन आरोपों से इंकार किया और सत्र परीक्षण कराए जाने की मांग की। न्यायालय में सुनवाई के दौरान एडीजीसी हरिओम शर्मा ने न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनका आरोपी पक्ष खंडन नहीं कर सका। इसके बाद न्यायालय ने मृतक नीटू उर्फ भानुप्रताप निवासी गंगचौली को आरोप पत्र से प्रथक करते हुए अन्य तीन आरोपियों अशोक, पप्पू व ऋषिपाल निवासीगण गंगचौली को सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें