फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पुष्पेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहपऊ।  गंगा में डूबकर हुई मौत के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि गांव बुढ़ाइच निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ भोला (33 वर्ष) पुत्र पदम सिंह गांव के अन्य साथियों के साथ सोरों के लहरा घाट पर शिवरात्रि से एक दिन पहले गंगा से कांवड़ लाने गया था।
विज्ञापन


वहां साथियों को गंगा में नहाने की कहकर वापस नहीं लौटा। उसके साथियों ने काफी देर तक उसका इंतजार किया न आने पर साथी यह सोचकर लौट गए कि वह कांवड़ लेकर गांव चला गया होगा। हालांकि वह गांव नहीं पहुंचा था। उसके बाद उसके परिजन दोबारा सोरों गए और खोजबीन के बाद उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी।

9 मार्च को उसका शव गंगा में मिला। जिसकी सुचना पुष्पेन्द्र के परिजनों को दी गई। गांव से पुष्पेन्द्र का छोटा भाई सोना एवं उसकी पत्नी शव की शिनाख्त करने सोरों गए । शव का देखते उनकी चींख निकल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसका शव उनको सौंप दिया। वह अपने पीछे पत्नी एवं चार बच्चों को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें