फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक्स से भरी मैक्स पलटी, चार लोग घायल

Thu, 27 Jul 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सादाबाद जलेसर मार्ग पर एक स्कूटी सवार युवती को बचाने के चक्कर में कोल्ड ड्रिंक्स और पानी से भरी एक टाटा मैक्स पलट गई। इससे चार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह करीब दस बजे सादाबाद जलेसर मार्ग पर मढ़ाका गंदे नाले के पास नगला बादाम निवासी प्रतिभा पुत्री बदन सिंह  स्कूटी से हाथरस जा रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर किसी से बात करती जा रही थी। अचानक सादाबाद की ओर से आ रही टाटा मैक्स को देखकर घबरा गई। टाटा मैक्स के ड्राइवर ने एक दम ब्रेक लगा दिए, जिससे मैक्स पलट गई।
विज्ञापन


मैक्स पर बैठे तीन लोगों में से दो दूर झाड़ियों में जा गिरे। और एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के नीचे दब गया साथ ही मैक्स की चपेट में स्कूटी सवार युवती भी आ गई । घटना पर पहुंची भीड़ एवं पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर सीएचसी सादाबाद भेज दिया । घायलों में विपिन निवासी नगला सलेम , अनेक सिंह निवासी मन्स्या थाना सादाबाद एवं सादाबाद बनी सिंह है । सभी घायलों के परिजन भी मौके पर आ गए थे । घटना पर कोतवाली प्रभारी भी पहुंच गए। बाद में घायलों एवं टाटा मैक्स के मालिक से समझौता हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें