फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों से लिए मिठाइयों के नमूने

Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। सादाबाद के बाद हाथरस में विभागीय टीम ने कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए और विक्रेताओं को मिलावटी मिठाइयों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


होली पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। कई दिन पहले मिठाइयां बनाकर तैयार कर ली जाती हैं। हानिकारक तत्वों की मिलावट लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ती है। विभाग की अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत टीम ने चामड़ गेट पर मुकेश मिष्ठान भंडार के यहां से खोए की गुजिया, जलेसर रोड से नटवर सिंह मिष्ठान भंडार से पेठा, सासनी गेट पर उमाशंकर के यहां से लॉज, चामड़ गेट से महेशचंद्र के यहां से मावा, गांधी पार्क तिराहे से दामोदर के यहां से गुजिया सहित कुल पांच नमूने लिए। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षाधिकारी मुनेंद्र सिंह राना, गजराज सिंह, महावीर सिंह प्रेमी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें