फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से एसबीआई हसायन में लाखों का नुकसान

Mon, 15 Jan 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
घटना के बाद निरीक्षण करते बैंक अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार को आग लगने के बाद रविवार की सुबह इसका ताला खुलवाया गया। बैंक के रीजनल अधिकारी भी हसायन पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शाखा के अंदर आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया। आग से शाखा के अंदर लाखों रुपये के उपकरण और रिकॉर्ड के अलावा अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि बैंक का स्ट्रांग रूम सुरक्षित बताया जाता है। 
विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य बाजार स्थित शाखा में शनिवार को शॉर्ट शर्किट से आग लग गई थी। आग से लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर, सीसीटीवी, पंखा, पासबुक एंट्री मशीन और एसी जलकर राख हो गए। घटना की रिपोर्ट शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में दर्ज कराई है। रविवार को आग लगने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल तृतीय के एजीएम शरद गर्ग, मुख्य शाखा प्रबंधक आनंद कुमार मदान, बैंक के सिक्योरिटी अधिकारी आनंद कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शाखा में पहुंचकर अग्निकांड की जांच की।

बैंक अधिकारियों ने शाखा प्रबंधक नरेश कुमार और अन्य कर्मियों से अग्निकांड के बारे में जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आग से शाखा प्रबंधक का कक्ष पूरी तरह जल गया। शाखा प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि बैंक के अंदर बना स्ट्रांग रूम और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्ट्रांग रूम के अंदर 12 लाख रुपये का कैश था, जोकि पूरी तरह सुरक्षित है। बैंक के केसीसी और अन्य कर्ज सहित तमाम कागजात अंदर आग नहीं पहुंचने के कारण बाल-बाल बच गए हैं, जबकि बैंक की कई फाइल और जरूरत के कुछ कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें