क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक सहित दो लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट बीएसए ने दर्ज कराई है।
सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। उसके बाद आरोपी शिक्षक को घर से गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया। बीएसए हरिश्चंद्र की तहरीर पर सहायक अध्यापक ओमेंद्र सिंह और इंचार्ज अध्यापक यशवीर सिंह के खिलाफ छेड़खानी और छात्राओं से अपशब्द कहने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।