फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के पांच घायल, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Sat, 24 Oct 2026 01:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीरेंद्र सिंह रात करीब आठ बजे अपने घर के ऊपरी कमरे में लेटा था। तभी जगदीश उर्फ जग्गो निवासी भुर्रका का फोन आया, जिसने वीरेंद्र सिंह के बारे में पूछा। कुछ समय बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वीरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव गुखरौली में एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


गुखरौली निवासी वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के ऊपरी कमरे में लेटा था। इसी दौरान जगदीश उर्फ जग्गो निवासी भुर्रका का फोन आया, जिसने वीरेंद्र सिंह के बारे में पूछा। कुछ समय बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वीरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। वीरेंद्र सिंह की चीख-पुकार सुनकर पत्नी मंजू देवी, भाई सुमित, पिता विजेंद्र सिंह और मां कुंती देवी मौके पर आए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे परिवार के सभी पांच लोग घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 

रिपोर्ट में गजाधर, विनय और पवन को नामजद किया गया है। ये तीनों गढ़ सलेमपुर, थाना हाईवे, मथुरा के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त गौरव और नरेश निवासी मुकुंदपुर, थाना हाईवे, मथुरा भी नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें