फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की छेड़छाड़, मारपीट

Wed, 10 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पति के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोसियों में पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार शाम को महिला को अकेला देख पड़ोसी उसके घर में घुस आए। महिला का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। कुछ देर बाद घर पहुंचे पति ने जब यह नजारा देखा तो उसने विरोध किया, जिस पर उसका सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। महिला ने पांच आरोपियों के विरुद्ध थाने में शिकायत दी है। 
विज्ञापन


महिला बनकर फोन पर तंग कर रहा युवकहाथरस। हाथरस जंक्शन थाना पुलिस को एक शिक्षक ने अजब शिकायत की है। शिक्षक का कहना है कि सासनी क्षेत्र का एक युवक महिला की आवाज में उसे बार-बार फोन कर परेशान करता है। वह कई बार अश्लील बातें भी करता है। कई बार मना किए जाने पर भी यह युवक नहीं मान रहा। हारकर उसे शिकायत करने थाना आना पड़ा है। पुलिस ने आरोपी की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें