फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस ले जा रहे बदमाशों और ग्रामीणों में मुठभेड़, फायरिंग

Thu, 31 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ। (हाथरस)। 
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सुखराम में गुरुवार को शाम होते ही बदमाशों ने एक व्यक्ति की भैंस चोरी कर ली। ग्रामीणों ने जब चोरों का विरोध किया तो दोनों ओर से फायरिंग हुई, लेकिन ग्रामीणों को हावी होते देख बदमाश गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चोरी की गई भैंस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके।  

पुलिस ने बताया कि गांव नगला सुखराम निवासी परमल शर्मा की भैंस उसके नौहरे में बंधी थी। शाम को वह अपने घर पर खाना खाने गए थे। इस दौरान करीब आठ बजे ही बदमाशों ने उसकी एक भैंस चोरी कर ली। जब वह अपने नौहरे में पशुओं के पास आए तो देखा कि उनकी एक भैंस गायब है। इस दौरान जंगल में घूमकर आ रहे कुछ लोगों ने भैंस को कुछ लोगों को ले जाते हुए देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी दे दी। इसकी जानकारी होते हुए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बदमाशों का पीछा किया। 

ग्रामीणों ने जब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए फायर किए। जवाब में ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गई। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण बदमाश भैंस को छोड़कर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें