चलती कार में महिला से गैंगरेप
- फोटो : डेमो पिक
मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ पड़ोसी युवक कई महीने तक बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इस हैवानियत का पता चला। शनिवार को किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी जन्म से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है। चार साल पहले किशोरी के पिता और तीन साल पहले मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई के साथ रहती है। भाई के मुताबिक आरोपी उनका पड़ोसी है और शादीशुदा है। वह दो बच्चों का पिता भी है।
आरोपी ने छह महीने पहले किशोरी को बहलाया-फुसलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को गर्भ ठहरने पर परिजनों को लगा कि वह किसी बीमारी की शिकार हो गई है, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।
उन्होंने किशोरी ने पहले तो कई दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन हाल ही में उसने परिजनों को आरोपी के बारे में बता दिया। किशोरी के भाई के मुताबिक आरोपी का नाम पूछने के लिए उन्हें काफी प्रयास करना पड़ा। एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।