फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टडी रिमांड पर न्यायालय में पेश हुए देवेंद्र

Tue, 08 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
अदालत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में सपा-बसपा समर्थकों में हुई भिड़ंत में बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की हत्या के आरोपी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल एवं ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता और अन्य आरोपियों को मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनसे मिलने जिला न्यायालय परिसर पहुंचे।  
विज्ञापन

    
ज्ञात रहे कि इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ मृतक पुष्पेंद्र के पिता रामहरी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख मुरसान सहित पांच लोग अभी भी जेल में हैं। इनको मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर न्यायालय लाया गया। रिमांड पूरी होने के बाद इनको पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल वापस पहुंचा दिया।

इस मामले में अब सुनवाई के लिए सीजेएम न्यायालय ने 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। गौरतलब है कि इस मामले के कई अन्य अभियुक्तों को उच्च न्यायालय से जमानत भी मिल चुकी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें