फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से चार साल की बच्ची की मौत

Sat, 19 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से मुरसान क्षेत्र के गांव नगला धर्मा में एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा।       
विज्ञापन


थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला धर्मा निवासी सुभाष की चार साल की मासूम बेटी अंजली को पिछले चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। अंजली को उपचार के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले जाया गया। इस झोलाछाप के उपचार के बाद अंजली की हालत और अधिक बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में अंजली को लेकर बागला जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। 

सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया  कि अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजन शिकायत करेंगे तो कार्रवाई  की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें