फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर बैंड कर्मी की मौत

Wed, 17 Apr 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव के निकट दो भाइयों को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


फरौली निवासी बबलू और तुषार पुत्रगण ओमप्रकाश सोमवार को नगला खरग में एक यात्रा में बैंड बजाने के लिए गए थे। देर रात को दोनों भाई पैदल ही अपने गांव फरौली लौट रहे थे। जैसे ही दोनों रामपुर गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आए टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चालक टैंकर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर से बबलू को गंभीर हालत में रेफर किया जा रहा था। तभी  उसकी मौत हो गई।

वहीं तुषार को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सूचना के बाद मृतक के गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। घायल भाई तुषार की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें