फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर दम्पत्ति से लूट लाखों के गहने

Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीड़ित दम्पत्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सासनी। दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोश बाइकर्स ने आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना मोड़ के निकट ओवरटेक कर बाइक सवार दम्पत्ति को लूट लिया। तमंचा दिखाकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी ले गए। विरोध करने पर फायर कर चाकू से हमला भी कर दिया। बदमाशों को देख राहगीर भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बदमाशों की तलाशी में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित दम्पत्ति ने थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


    ग्राम ग्वारऊ थाना हाथरस जंक्शन निवासी संजय पुत्र रामचन्द्र बीएसएफ का जवान है। वर्तमान में जयपुर, राजस्थान में तैनात है। गत एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह अवकाश लेकर गांव आया हुआ था। शनिवार की शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी अनीता को अपनी ससुराल मोहननगर ,धनीपुर मंडी, अलीगढ़ से बाइक द्वारा लेकर अपने गांव ग्वारऊ जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर हनुमान चौकी के निकट घना मोड़ पर पीछे आ रहे तीन बाइकों पर छ: अज्ञात नकापोश बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर बाइक रोक ली। दम्पत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। तमंचे के बल पर अनीता से सोने की 2 अंगूठी, 4 चूड़ी, मंगल सूत्र, 2 जंजीर तथा चांदी का कौंधनी का गुच्छा और करीब पांच हजार की नकदी लूट ली। हालांकि इस दौरान संजय ने जम कर विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से संजय की कनपटी पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। संजय का हौसला देख बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायर की आवाज सुन कर राहगीर सड़क के दोनों ओर रुक गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें