फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज तले दबे युवक ने गोली मार की आत्महत्या

Mon, 17 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
नवल नगर में युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवल नगर में रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। गोली सिर को चीरती हुई निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।। हाथरस गेट पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी रही। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक पर क ई लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था, इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी के मुताबिक अतुल शर्मा (31) के पिता रमेश चंद्र विद्युत विभाग में अभियंता थे। कुछ साल पहले ही उनकी मृत्यु हुई है। अतुल शर्मा अतुल के पास रोजगार का कोई ठोस साधन नहीं था। वह अपने पैतृक धन के बूते शौक पूरे करने में लगा था। अतुल के नशे का आदी होने के कारण उसका पत्नी से भी विवाद चल रहा था। कई बार पति-पत्नी के बीच समझौते भी हुए।

पैतृक संपत्ति को बचाने के लिए अतुल के ससुरालियों ने इसमें उसकी पत्नी का नाम भी दाखिल करा दिया। इससे अतुल को रुपयों की कमी खलने लगी। उसने यार-दोस्तों और मोहल्ले के लोगों से उधार लेना शुरू कर दिया। उस पर क ई लोगों का लाखों रुपये का कर्ज हो गया। बढ़ते कर्ज के कारण वह हर रोज शराब पीने लगा और शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। 15 दिन पहले हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। अतुल पत्नी से विवाद और कर्जदारों के तगादे से बेहद परेशान रहने लगा था। पिछले दो हफ्ते से उसने ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। रविवार देर रात अतुल की मां इंद्रवती दूसरे कमरे में सो रही थीं। अतुल अपने कमरे में लेटा हुआ था। इसके बाद इंद्रवती को गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। मोहल्ले के लोग भी गोली की आवाज सुनने के बाद अतुल के घर की ओर दौड़े। कमरे में अतुल का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था। हाथ के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। यह दृश्य देख मां इंद्रवती की चीख निकल गई। मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि युवक ने कर्ज के कारण आत्महत्या की थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें