पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद योगेश कुमार ने देर रात कोतवाली की पुलिस टीमों के साथ कस्बा सादाबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान आईपीएल में सट्टा लगाए जाने के शक में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों के पास से लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है।
जिनका पुलिस देर रात तक रिकॉर्ड चेक कर रही थी। पुलिस को अगर सट्टे की की खाई बाड़ी का डिटेल प्राप्त होता है, तो तीनों के खिलाफ विधिवत रूप से आईपीएल सट्टे की खाई बाड़ी करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिल रही थी कि कस्बा में कुछ स्थानों पर आईपीएल क्रिकेट लीग के मैचों पर स्थानीय युवकों द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी का काम किया जा रहा है। उन्होंने इसी सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात कोतवाली सादाबाद के एसएसआई जितेंद्र कुमार यादव, एसआई सतीश यादव सहित पुलिस टीम को अपने साथ लिया। इसके बाद उन्होंने कस्बा में तीन जगह पर पहुंचकर छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान उन्हें आईपीएल सट्टे के बारे में कोई बड़ा जखीरा तो प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने आईपीएल सट्टे के कारोबार में संलिप्त होने के शक में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों से प्राप्त लैटटॉप व मोबाइल आदि के डिटेल निकाले जा रहे थे। जिससे उक्त युवक इस कारोबार में संलिप्त है कि नहीं इस बात की पुष्टि की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर जांच में इन तीनों युवकों के आईपीएल सट्टे में शामिल होने की पुष्टि हुई तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
---------