फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर में आग, मासूम समेत पांच झुलसे

Tue, 24 Apr 2018 11:39 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लाला के नगला में सोमवार रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं हैं। गंभीर रूप से झुलसे चारों वयस्कों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे घायल ओमप्रकाश (50) ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे उनकी पत्नी अनारदेवी (45) और भांजी रीना (20) घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनारदेवी व रीना के अलावा ओमप्रकाश का डेढ़ वर्षीय नाती नितिन झुलस गई। आग ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकालने की कोशिश में ओमप्रकाश और उसका बेटा बंटू (30) भी झुलस गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से किसी तरह सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर बुझाया गया। परिजन झुलस चुके पांचों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। मासूम नितिन को छोड़कर बाकी सभी की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें