फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च पाउडर झोंक बाइक नकदी, मोबाइल लूटे

Wed, 13 Sep 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में लहरा बाईपास के निकट बाइक सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट लिया। आंखों में मिर्च लगने के कारण पीड़ित युवक परेशान होकर खड़ा रहा।  बदमाश युवक की बाइक, पांच हजार की नकदी, मोबाइल फोन लूट ले गए। लूट की इस वारदात की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई तहरीर में नागदेव दीक्षित निवासी गांव प्रताप ने बताया कि उनका पुत्र विवेक अपने रिश्तेदार अनिल शर्मा से मिलने के लिए मंडी समिति हाथरस में गया था। वहां से जब वह लौटकर अपने गांव प्रताप आ रहा था। जब वह बाईपास पर गांव लहरा के निकट पहुंचा।

तभी वहां उसे पहले से मौजूद बाइक सवार दो युवक खड़े हुए दिखाई दिए। विवेक ने जैसे ही बाइक की स्पीड कम की, वैसे ही इन बाइक सवार युवकों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। विवेक बाइक खड़ी कर अपनी आंखों को साफ करने लगा। तभी इन बाइक सवार युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उसकी अपाचे बाइक और जेब में रखे पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। विवेक के शोर मचाने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। उसने मोबाइल लेकर अपने परिजनों को सूचना दी। कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक की बाइक और मोबाइल फोन लूटा गया है। पांच हजार रुपये लूटने की बात सही नहीं है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें