फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के बाद पकड़े चतुरा के चार साथी

Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सट्टा किंग चतुरा की तलाश में कई जिलों की खाक छान रही पुलिस ने सोमवार देर रात शहर में सटोरिए के कई ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने सोमवार आधी रात के बाद दी गई दबिश में चतुरा के चार साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि उसका एक अहम साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक उसे पूछताछ में सट्टे के कारोबार से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले चतुरा के बेटे सोनू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद उसके साथी अमित चौहान उर्फ सोनू ठाकुर को एक किलो नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चारों लोग पहले भी सट्टे के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस की कोशिश चतुरा के फरार होने के बाद उसके कारोबार को संभाल रहे लोगाें को निशाना बनाने की है। सोनू ठाकुर के बाद चार साथियों को हिरासत में लिए जाने से सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। ज्यादातर भूमिगत हो चुके हैं। हाथरस गेट थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि दबिश के दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें