हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव पट्टी बिसाना से घर के सामने खडे़ कैंटर को चोर चोरी कर ले गए।
कैंटर मालिक ने चंदपा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांव पट्टी बिसाना निवासी श्यामवीर पुत्र रामखिलाड़ी वर्मा का सफेद रंग की छह टायरों का कैंटर घर के सामने खड़ा था। श्यामवीर का कहना है कि वह उपने परिवार के साथ जलेसर बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर कोई नहीं था। तभी घर के सामने से चोर उनकी कैंटर को चोरी कर ले गए।