फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने रौंदी वैन, ग्रामीणों ने किया पथराव

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास मंगलवार रात घने कोहरे के कारण रोडवेज बस ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन के परखचे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। हालात गंभीर देख चालक बस को तेज गति से लेकर अगसौली चौकी पहुंच गया। 
विज्ञापन


चंदपा थाने के गांव बिसाना निवासी कृष्ण अपनी मारुति वैन से कासगंज से लौट रहा था। गांव नगला जलाल पर घने कोहरे के कारण कासगंज जा रही रोडवेज बस ने मारुति में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वैन की केबिन पूरी तरह चिपक गई तथा चालक घायल होकर स्टेयरिंग में फंस  गया। टक्कर होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए तथा रोडवेज चालक की गलती देख बस पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मचाने लगी।

 पथराव से बस के शीशे टूटे गये। चालक तेजी से बस को लेकर अगसौली चौकी पहुंच गया। इधर किसी तरह वैन को काटकर चालक को निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के दोनों पांव तथा छाती में चोटें आई हैं। इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। गंभीर हालत के मद्देनजर चालक को रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें